Shiv Tandav Stotram In Hindi जो महा ज्ञानी, महान पंडित रावण ने भगवान शिव जी के लिए गाए थे। यदि कोई व्यक्ति किसी कष्ट या अपरिस्तीति में पड़े है तो शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति काल सर्प दोष से पीड़ित है तो उसके लिए शिव तांडव स्तोत्र एक औषधि है। इसके एक बार पाठ से सारे पाप दूर हो जाते है। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते रहिए शंकर जी को काले तिल से स्नान कराते रहिए आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे खास करके राहु और शनि से पीड़ित लोग जरूर शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करे। नृत्य, लेखन, चित्रकला, योग, ध्यान, समाधि आदि कलाओं से जुड़े लोगों को शिव तांडव स्तोत्र पाठ करना चाहिए। शिव तांडव स्तोत्र पाठ करने वाला कभी निर्धन नहीं रहता उसकी आर्थिक ब्याबस्ता बेहत जल्द संभल जाति है। शिव तांडव स्तोत्र मैं इतनी सक्ति है की आपके सभी कष्ट भगवान शिव हर लेंगे।
शिव तांडव स्तोत्र का परिचय (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
शिव तांडव स्तोत्र भगवान शिव की महिमा का अद्भुत वर्णन है। यह स्तोत्र रावण द्वारा रचित माना जाता है, जब उसने अपनी भक्ति से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसका गान किया था। यह स्तोत्र भगवान शिव के तांडव नृत्य का वर्णन करता है, जो सृष्टि, स्थिति और संहार का प्रतीक है।
शिवताण्डवस्तोत्रम् (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले
गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं
चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥ १॥
जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी-
विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्द्धनि ।
धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके
किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥ २ ॥
धराधरेन्द्रनन्दिनीविलासबन्धुबन्धुर-
स्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।
कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि
क्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥ ३ ॥
जटाभुजङ्गपिङ्गलस्फुरत्फणामणिप्रभा-
कदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।
मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरे
मनो विनोदमद्भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥ ४ ॥
सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर-
प्रसूनधूलिधोरणीविधूसराङ्घ्रिपीठभूः ।
भुजङ्गराजमालया निबद्धजाटजूटकः
श्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥ ५ ॥
ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा-
निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम् ।
सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं
महाकपालिसम्पदे शिरोजटालमस्तु नः ॥ ६ ॥
करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल-
द्धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।
धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रक-
प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥ ७ ॥
नवीनमेघमण्डलीनिरुद्धदुर्धरस्फुर-
त्कुहूनिशीथिनीतमः प्रबन्धबद्धकन्धरः ।
निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरः
कलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरन्धरः ॥ ८॥
प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा-
वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम् ।
स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदं
गजच्छिदान्धकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥ ९ ॥
अखर्वसर्वमङ्गलाकलाकदम्बमञ्जरी-
रसप्रवाहमाधुरी विजृम्भणामधुव्रतम्।
स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकं
गजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥ १० ॥
जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजङ्गमश्वस-
द्विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट्
धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल-
ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥ ११ ॥
दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजङ्गमौक्तिकस्रजो-
र्गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।
तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः
समप्रवृत्तिकः कदा सदाशिवं भजाम्यहम् ॥ १२॥
कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्
विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरः स्थमञ्जलिं वहन् ।
विलोललोललोचनो ललामभाललग्नकः
शिवेति मन्त्रमुच्चरन् कदा सुखी भवाम्यहम् ॥ १३॥
निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-
निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः ।
तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं
परिश्रय परं पदं तदंगजत्विषां चयः ॥ १४ ॥
प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी
महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना ।
विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः
शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम् ॥१५॥
इमं हि नित्यमेव मुक्तमुक्तमोत्तम स्तवं
पठन्स्मरन्ब्रुवन्नरो विशुद्धमेति संततम्।
हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नांयथा गतिं
विमोहनं हि देहना तु शंकरस्य चिंतनम ॥१६॥
पूजाऽवसानसमये दशवक्रत्रगीतं
यः शम्भूपूजनमिदं पठति प्रदोषे ।
तस्य स्थिरां रथगजेंद्रतुरंगयुक्तां
लक्ष्मी सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥१७॥
इति श्रीरावणकृतं शिवताण्डवस्तोत्रं सम्पूर्णम्।
इसे भी पढ़े 👉🏻श्री शिव मानस पूजा स्तोत्रम्
शिवताण्डवस्तोत्रम् हिंदी अनुवाद सहित | (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले
गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं
चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥ १॥
हिंदी अनुवाद -: जिन्होंने जटारूपी अटवी (वनरूपी) से निकलती हुई गंगाजीके गिरते हुए प्रवाहोंसे पवित्र किये गये गलेमें सर्पोंकी लटकती हुई विशाल मालाको धारणकर, डमरूके डम-डम शब्दोंसे मण्डित प्रचण्ड ताण्डव (नृत्य) किया, वे शिवजी हमारे कल्याणका विस्तार करें ॥ १ ॥
जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी-
विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्द्धनि ।
धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके
किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥ २ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिनका मस्तक जटारूपी कड़ाहमें वेगसे घूमती हुई गंगाकी चंचल तरंग-लताओंसे सुशोभित हो रहा है, ललाटाग्नि धक् धक् जल रही है, सिरपर बाल चन्द्रमा विराजमान हैं, उन (भगवान् शिव) में मेरा निरन्तर अनुराग हो ॥ २ ॥
धराधरेन्द्रनन्दिनीविलासबन्धुबन्धुर-
स्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।
कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि
क्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥ ३ ॥
हिंदी अनुवाद -: गिरिराजकिशोरी पार्वतीके विलासकालोपयोगी शिरोभूषणसे समस्त दिशाओंको प्रकाशित होते देख जिनका मन आनन्दित हो रहा है, जिनकी निरन्तर कृपादृष्टिसे कठिन आपत्तिका भी निवारण हो जाता है, ऐसे किसी दिगम्बर तत्त्वमें मेरा मन विनोद करे ॥ ३ ॥
जटाभुजङ्गपिङ्गलस्फुरत्फणामणिप्रभा-
कदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।
मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरे
मनो विनोदमद्भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥ ४ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिनके जटाजूटवर्ती भुजंगमोंके फणकी मणियोंका फैलता हुआ पिंगल प्रभापुञ्ज दिशारूपिणी अंगनाओंके मुखपर कुंकुमरागका अनुलेप कर रहा है, मतवाले हाथीके हिलते हुए चमड़ेका उत्तरीय वस्त्र (चादर) धारण करनेसे स्निग्धवर्ण हुए उन भूतनाथमें मेरा चित्त अद्भुत विनोद करे ॥ ४ ॥
सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर-
प्रसूनधूलिधोरणीविधूसराङ्घ्रिपीठभूः ।
भुजङ्गराजमालया निबद्धजाटजूटकः
श्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥ ५ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिनकी चरणपादुकाएँ इन्द्र आदि समस्त देवताओंके [ प्रणाम करते समय ] मस्तकवर्ती कुसुमोंकी धूलिसे धूसरित हो रही हैं; नागराज (शेष) के हारसे बँधी हुई जटावाले वे भगवान् चन्द्रशेखर मेरे लिये चिरस्थायिनी सम्पत्तिके साधक हों ॥ ५ ॥
ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा-
निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम् ।
सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं
महाकपालिसम्पदे शिरोजटालमस्तु नः ॥ ६ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिसने ललाट-वेदीपर प्रज्वलित हुई अग्निके स्फुलिंगोंके तेजसे कामदेवको नष्ट कर डाला था, जिसे इन्द्र नमस्कार किया करते हैं, सुधाकरकी कलासे सुशोभित मुकुटवाला वह [श्रीमहादेवजीका] उन्नत विशाल ललाटवाला जटिल मस्तक हमारी सम्पत्तिका साधक हो ॥ ६ ॥
करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल-
द्धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।
धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रक-
प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥ ७ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिन्होंने अपने विकराल भालपट्टपर धक् धक् जलती हुई अग्निमें प्रचण्ड कामदेवको हवन कर दिया था, गिरिराजकिशोरीके स्तनोंपर पत्रभंगरचना करनेके एकमात्र कारीगर उन भगवान् त्रिलोचनमें मेरी धारणा लगी रहे ॥ ७ ॥
नवीनमेघमण्डलीनिरुद्धदुर्धरस्फुर-
त्कुहूनिशीथिनीतमः प्रबन्धबद्धकन्धरः ।
निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरः
कलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरन्धरः ॥ ८॥
हिंदी अनुवाद -: जिनके कण्ठमें नवीन मेघमालासे घिरी हुई अमावस्याकी आधी रातके समय फैलते हुए दुरूह अन्धकारके समान श्यामता अंकित हैं; जो गजचर्म लपेटे हुए हैं, वे संसारभारको धारण करनेवाले चन्द्रमा [के सम्पर्क ] से मनोहर कान्तिवाले भगवान् गंगाधर मेरी सम्पत्तिका विस्तार करें ॥ ८ ॥
प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा-
वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम् ।
स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदं
गजच्छिदान्धकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥ ९ ॥
हिंदी अनुवाद -: जिनका कण्ठदेश खिले हुए नील कमलसमूहकी श्याम प्रभाका अनुकरण करनेवाली हरिणीकी-सी छविवाले चिह्नसे सुशोभित है तथा जो कामदेव, त्रिपुर, भव (संसार), दक्ष यज्ञ, हाथी, अन्धकासुर और यमराजका भी उच्छेदन करनेवाले हैं उन्हें मैं भजता हूँ ॥ ९ ॥
अखर्वसर्वमङ्गलाकलाकदम्बमञ्जरी-
रसप्रवाहमाधुरी विजृम्भणामधुव्रतम्।
स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकं
गजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥ १० ॥
हिंदी अनुवाद -: जो अभिमानरहित पार्वतीकी कलारूप कदम्बमञ्जरीके मकरन्दस्रोतकी
बढ़ती हुई माधुरीके पान करनेवाले मधुप हैं तथा कामदेव, त्रिपुर, भव, दक्ष- यज्ञ, हाथी, अन्धकासुर और यमराजका भी अन्त करनेवाले हैं, उन्हें मैं भजता हूँ॥ १० ॥
जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजङ्गमश्वस-
द्विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट्।
धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल-
ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥ ११॥
हिंदी अनुवाद -: जिनके मस्तकपर बड़े वेगके साथ घूमते हुए भुजंगके फुफकारनेसे ललाटकी भयंकर अग्नि क्रमशः धधकती हुई फैल रही है, धिमि-धिमि बजते हुए मृदंगके गम्भीर मंगल घोषके क्रमानुसार जिनका प्रचण्ड ताण्डव हो रहा है, उन भगवान् शंकरकी जय हो ॥ ११ ॥
दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजङ्गमौक्तिकस्रजो-
र्गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।
तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः
समप्रवृत्तिकः कदा सदाशिवं भजाम्यहम् ॥ १२॥
हिंदी अनुवाद -: पत्थर और सुन्दर बिछौनोंमें, साँप और मुक्ताकी मालामें, बहुमूल्य रत्न तथा मिट्टीके ढेलेमें, मित्र या शत्रुपक्षमें, तृण अथवा कमललोचना तरुणीमें, प्रजा और पृथ्वीके महाराजमें समान भाव रखता हुआ मैं कब सदाशिवको भजूँगा ॥ १२ ॥
कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्
विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरः स्थमञ्जलिं वहन् ।
विलोललोललोचनो ललामभाललग्नकः
शिवेति मन्त्रमुच्चरन् कदा सुखी भवाम्यहम् ॥ १३॥
हिंदी अनुवाद -: सुन्दर ललाटवाले भगवान् चन्द्रशेखरमें दत्तचित्त हो अपने कुविचारोंको त्यागकर गंगाजीके तटवर्ती निकुंजके भीतर रहता हुआ सिरपर हाथ जोड़ डबडबायी हुई विह्वल आँखोंसे ‘शिव’ मन्त्रका उच्चारण करता हुआ मैं कब सुखी होऊँगा ? ॥ १३ ॥
निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-
निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः ।
तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं
परिश्रय परं पदं तदंगजत्विषां चयः ॥ १४ ॥
हिंदी अनुवाद -: के सिर में गुथे पुष्पों की मालाओं से झड़ते हुए सुगंधमय राग से मनोहर परम शोभा के धाम महादेव जी के अंगों की सुन्दरता परमानन्दयुक्त हमारे मन की प्रसन्नता को सर्वदा बढ़ाती रहे। ॥ १४ ॥
प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी
महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना ।
विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः
शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम् ॥१५॥
हिंदी अनुवाद -: प्रचण्ड बड़वानल के समान पापों को भस्म करने में प्रचंड अमंगलों का विनाश करने वाले अष्ट सिद्धियों तथा चंचल नेत्रों वाली कन्याओं से शिव विवाह समय गान की मंगलध्वनि सब मंत्रों में परमश्रेष्ठ शिव मंत्र से पूरित संसारिक दुःखों को नष्ट कर विजय पायें। ॥१५॥
इमं हि नित्यमेव मुक्तमुक्तमोत्तम स्तवं
पठन्स्मरन्ब्रुवन्नरो विशुद्धमेति संततम्।
हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नांयथा गतिं
विमोहनं हि देहना तु शंकरस्य चिंतनम ॥१६॥
हिंदी अनुवाद -: इस उत्तमोत्तम शिव ताण्डव स्त्रोत को नित्य पढ़ने या श्रवण करने मात्र से प्राणि पवित्र हो जाता है, और परंगुरू शिव में स्थापित हो जाता है तथा सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त हो जाता है। ॥१६॥
पूजाऽवसानसमये दशवक्रत्रगीतं
यः शम्भूपूजनमिदं पठति प्रदोषे ।
तस्य स्थिरां रथगजेंद्रतुरंगयुक्तां
लक्ष्मी सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥१७॥
हिंदी अनुवाद -: प्रातः शिवपुजन के अंत में इस रावणकृत शिवताण्डवस्तोत्र के गान से लक्ष्मी स्थिर रहती हैं तथा भक्त रथ, गज, घोडा आदि सम्पदा से सर्वदा युक्त रहता है। ॥१७॥
इति श्रीरावणकृतं शिवताण्डवस्तोत्रं सम्पूर्णम्।
शिवताण्डवस्तोत्रम् पाठ करने से क्या फल मिलता है। (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
शिव तांडव पाठ करने से क्या फल मिलता है स्वयं महा ज्ञानी रावण ने कहा है, महा ज्ञानी रावण कहते है जो मनुष्य इस उत्तम स्तोत्र का नित्य पाठ, स्मरण और ग्रहण करता रहता है वो सदा शुद्ध रहता है और वो और वह शीघ्र ही भगवान शंकर अच्छी भक्ति प्राप्त कर लेता है। सायंकाल के पूजा के समाप्त होने पर रावण जी के गाए हुए ये शिव तांडव स्तोत्र का जो पाठ करता है शंकर जी उस मनुष्य को रथ, हाती, घोड़ों से युक्त सदा स्थिर रहने बाली अनुकूल संपति देते है। इस प्रकार शिव तांडव स्तोत्र पाठ करने से ये सब मिलता है ये स्वयं महा ज्ञानी, महा पंडित रावण ने कहा है।
शिव तांडव स्तोत्र की रचना (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
शिव तांडव स्तोत्र संस्कृत भाषा में लिखा गया एक अद्वितीय काव्य है। इसमें 16 श्लोक हैं, जो शिव के विभिन्न रूपों, उनके गले में सर्प, जटाओं से बहती गंगा, रुद्र रूप, डमरू की ध्वनि, और उनके उग्र नृत्य का उल्लेख करते हैं।
स्तोत्र का महत्व और लाभ (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
1. भक्ति और आस्था में वृद्धि: इस स्तोत्र का नित्य जाप करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।
2. सकारात्मक ऊर्जा: यह स्तोत्र मानसिक शांति प्रदान करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।
3. संकट निवारण: शिव की कृपा से सभी प्रकार के कष्ट और दुख समाप्त होते हैं।
4. संगीत और छंद सौंदर्य: इसकी लयबद्धता और अलंकारिकता इसे अत्यंत मधुर और शक्तिशाली बनाती है।
शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कैसे करें? (Shiv Tandav Stotram In Hindi)
प्रातः काल स्नान कर साफ वस्त्र धारण करके शिवलिंग के सामने बैठकर स्तोत्र का पाठ करें।
सोमवार या महाशिवरात्रि के दिन इसका पाठ विशेष लाभकारी होता है।
पाठ के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
निष्कर्ष
शिव तांडव स्तोत्र भगवान शिव की दिव्यता और शक्ति को व्यक्त करने वाला एक प्रभावशाली स्तोत्र है। इसका नित्य पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और शिव की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप अपने जीवन में आध्यात्मिक शक्ति और शांति चाहते हैं, तो शिव तांडव स्तोत्र का नित्य जाप करें और भगवान शिव की अनुकंपा प्राप्त करें।
🙏🙏🌹Om Namah shivaya 🌹🙏🙏
Very nice presentation. If possible colour all shlokas for better look.
🙏🙏🌹Om Namah shivaya 🌹🙏🙏
If you don’t care about comments then what is the necessity of comment box? I would like to know how much time it will take to colour all shlokas. I think 5 minutes will be sufficient for this work.
🙏🙏🌹Om Namah shivay 🌹🙏🙏
Many many thanks for this smart work.
I appreciate your gesture .As we know the meaning of comment is आलोचना so don’t mind. Really your presentation is
very nice.